भारतीय जैन संघटना (बीजेएस), आगरा एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्र के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर 108 पौधों के साथ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। भारतीय जैन संघटना (बीजेएस), आगरा एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्र के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर 108 पौधों के साथ पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना को अवसर मिला खंदारी स्थित वन विभाग के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का. जहां पर आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर आदर्श कुमार, एवं क्षेत्रीय पार्षद आदि के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान की शुरू किया।

इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना के राज्य अध्यक्ष एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन के साथ राज्य महामंत्री अंकेश जैन, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन के साथ सचिन जैन मनोज जैन, वालंटियर मन्शु, अतिशय एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट के श्री अनिल गोयल जी एवं रवि बंसल जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महामंत्री अंकेश जैन ने बताया कि भारतीय जैन संघटना संपूर्ण भारत वर्ष में अपने 750 से भी ज्यादा शाखाओं के द्वारा इस अभियान को तेजी से चला रही है। इस कड़ी में शामली आदि जगह पर भी पौधारोपण किया गया। भारतीय जैन संघटना, की आगरा शाखा द्वारा इस अभियान को सत्यमेव जयते ट्रस्ट के साथ मिलकर अगस्त तक जारी रखेगा। अगर किसी को भी पौधरोपण के लिए पौधों की आवश्यकता हो तो हम उन्हें पर्यावरण मित्र के सहयोग से निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं।













Add Comment