समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम: समाज सदैव स्वच्छता व विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित – हेमंत जैन 


श्री दिगंबर जैन सोशल फैडरेशन के तत्वाधान मे दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर के अमित पटसारिया के स्वामित्व वाले रामा ग्रीन्स गार्डन मे पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पढ़िए एक रिपोर्ट…


डबरा। श्री दिगंबर जैन सोशल फैडरेशन के तत्वाधान मे दिगंबर जैन सोशल ग्रुप डबरा के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर के अमित पटसारिया के स्वामित्व वाले रामा ग्रीन्स गार्डन मे पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप के संरक्षक राजेंद्र सुनीता जैन, दिनेश रेनु जैन, निर्मल रश्मि जैन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सोशल ग्रुप के अध्यक्ष हेमन्त प्रिया जैन, सचिव आदित्य अलका जैन, कोषाध्यक्ष देवेंद्र लवली जैन, उपाध्यक्ष राहुल लता जैन, कार्यक्रम के संयोजक विवेक सुरभि जैन, आदित्य हिना जैन व ग्रुप के अन्य सभी सदस्य तथा नगर वासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

गार्डन संचालक टिंकू शर्मा भी इस मौके पर महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा “वृक्ष लगाओ, जगत बचाओ” नारा लगाकर नगरवासियों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हेमंत प्रिया जैन ने कहा कि जैन समाज सदैव ही स्वच्छता और विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम इसी बात को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम में ग्रुप के अन्य सदस्यों जितेंद्र वर्षा जैन, नितिन छाया जैन, विक्की संध्या, आयुषी, नवनीत, महेंद्र, सौरभ एवम चिरायु आदि के द्वारा वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति ग्रुप के प्रयासों का प्रदर्शन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page