समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए गए  हर प्रकार के फूलों की महक से महकता है घर


दानपुर जिला बांसवाड़ा के एक घर में कोई जगह ऐसी नही जहां पेड़ पौधे नहीं हो। पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। गार्डन हो तो ऐसा, लोग दूर से ही निहारने लग जाते है। पढ़िए जीवन लाल जैन की रिपोर्ट 


वेस्ट से बेस्ट गार्डन ये है काजल मनीष जैन दानपुर जिला बांसवाड़ा जिसने अपने घर की छत पर वेस्ट सामग्री से एक अनोखा गार्डन बनाया है। ऐसा कोई पौधा नहीं जो इनके पास नहीं काजल जैन का शौक जहा भी पौधा दिखता है। तुरन्त ही लाकर पौधा लगा देती हैं। घर में कोई जगह ऐसी नही जहां पेड़ पौधे नहीं हो पूरे दानपुर में चर्चा का विषय है। गार्डन हो तो ऐसा लोग कई दूर से ही निहारने लग जाते है। आते जाते लोगों की नजर छत से हटती नहीं हर प्रकार के फूलों की महक दूर दूर तक महकती है।5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस होने पर काजल के द्वारा पौधे लगाए गए। सभी देश वासियों को कम से कम दो पौधे अवश्य लगाने का आग्रह किया। काजल जैन ने बताया कि हमे पेड़ पौधे लगाना ही नही है उनकी देखभाल भी करना है। हमारा पाला पोसा बच्चा हमे धोका दे देता है।

पर पेड़ पौधे कभी धोका नहीं देते हैं।जब बड़े होते हैं।जब हमारी सात उसकी छाया व हमे फल देता हैं। पर्यावरण भी स्वच्छ और निर्मल रहता है। आओ हम सब संकल्प लें हम पौधा जरूर लगाएंगे हम काजल जैन को उनके किए गए कार्यों की खूब खूब अनुमोदना करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page