दिगंबर जैन सामाजिक संसद युवा प्रकोष्ठ की ओर से गत वर्ष की तरह इस साल भी 28 जुलाई को आओ गोमटगिरी पर वृक्ष लगाएं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष प्रकोष्ठ ने भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव वर्ष पर 2550 वृक्ष लगाए थे, वे 70% तक सहेजने में सफल रहे हैं। इस बार पुनः 2550 वृक्ष लगाए जाएंगे। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सामाजिक संसद युवा प्रकोष्ठ की ओर से गत वर्ष की तरह इस साल भी 28 जुलाई को आओ गोमटगिरी पर वृक्ष लगाएं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गत वर्ष प्रकोष्ठ ने भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव वर्ष पर 2550 वृक्ष लगाए थे, वे 70% तक सहेजने में सफल रहे हैं। इस बार पुनः 2550 वृक्ष लगाए जाएंगे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपने परिवार के नाम से एक वृक्ष संकल्प के साथ लगाया जा सकता है।

संकल्प राशि एक वृक्ष मात्र 1500/ रुपए है, जिसकी देखभाल प्रकोष्ठ की ओर से होगी। साथ ही दस फुट हाईट के वृक्ष के साथ परिवार की नेम प्लेट भी लगाई जाएगी। सहयोग राशि के लिए ऑन लाइन खाता नंबर ICM SB a/c 002100400028275, IFS code YESB0ICMB02 है। कार्यक्रम के संयोजक नकुल पाटोदी (9926700088) और पिंकेश टोग्या (9826084002) से संपर्क किया जा सकता है।
इसमें सहयोगी दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद अध्यक्ष नरेन्द्र वेद, महामंत्री डी के जैन, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महावीर जैन, महामंत्री चिंतन जैन, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका मनोज बाकलीवाल, महामंत्री पूजा बड़जात्या, नीता राजेश जैन, गौरव पाटोदी प्रवक्ता मनीष अजमेरा हैं।













Add Comment