ललितपुर युवा संघ की शहर में पहल शुरू किए जाने की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। तेज गर्मी में मूक पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था की। पेड़ों पर जल पात्र लगाए। लोगों को प्रेरित किया। ललितपुर से राजीव सिंघई की पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। ललितपुर युवा संघ शहर में एक नेक पहल शुरू की है। इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए राहत प्रदान करने के उद्देश्य से युवा संघ ने रविवार को शहर के प्रमुख पेड़ों पर मिट्टी के पात्र लगाए। इस कार्य से पक्षियों को ठंडा और ताजा पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे उनकी प्यास बुझाने में सहायता मिलेगी और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। यह अभियान प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारी संवेदनशीलता को दर्शाता है और समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास है। युवा संघ की यह कोशिश समाज में जागरूकता फैलाने और सभी को अपने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करने का एक छोटा लेकिन, महत्वपूर्ण कदम है। युवा संघ ने अपील की है कि अगर आपको यह घड़े खाली दिखते हैं तो कृपया इन्हें भर दें।
पानी का घड़ा सजाएं
’पानी का घड़ा, हर पेड़ पर सजाएं,
पक्षियों को राहत, इस गर्मी में दिलाएं।
युवा संघ का प्रयास, प्रकृति के नाम,
हम सब मिलकर बनाएं जीवन आसान।













Add Comment