समाचार

युगल मुनिराज का पिच्छिका परिवर्तन समारोह रविवार को: समाजजनों द्वारा तैयारियां की जा रही है


नगर में विराजमान युगल मुनिराज मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज का चतुर्मास कलश निष्ठापन क्रिया के बाद रविवार 26 अक्टूबर को मांगलिक भवन में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह किया जाएगा। सनावद से पढ़िए, यह खबर…


सनावद। नगर में विराजमान युगल मुनिराज मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज का चतुर्मास कलश निष्ठापन क्रिया के बाद रविवार 26 अक्टूबर को मांगलिक भवन में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह किया जाएगा।

सन्मति जैन काका ने बताया कि पिछले 4 माह से निरंतर धर्म प्रभावना के रहे युगल मुनिराज मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज का वर्षायोग निष्ठापन क्रिया संपन्न करने के बाद रविवार को पिच्छिका परिवर्तन समारोह मांगलिक भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत अनेक कार्यकम भी किए जाएंगे। मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन एवं प्रशांत जैन बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बड़ा जैन मंदिर से पिच्छिका का जुलूस निकाला जाएगा। जो मांगलिक भवन में समाप्त होगा। जिसके अंतर्गत दीप प्रज्वलन ,मंगलाचरण, स्वागत नृत्य, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, नवीन पिच्छिका एवं पुरानी पिच्छिका आदान प्रदान की जाएगी एवं जिन श्रावक श्रेष्ठियों ने चातुर्मास कलश लिए थे। उन्हें कलश भी वितरित किए जाएंगे। समाज अध्यक्ष मनोज जैन, आशीष झांझरी ने सभी समाजजनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page