पुरात्तव अभिलेखागार एवं संग्रहालय( केंद्रीय संग्रहालय) एवं भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जैन स्थापत्य एवं मूर्तिकला के क्षेत्र में महासभा द्वारा किये गए कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी टी. के. वेद वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देवेन्द्र सेठी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी जाएगी। पढि़ए विशेष रिपोर्ट ……
इन्दौर।पुरात्तव अभिलेखागार एवं संग्रहालय( केंद्रीय संग्रहालय) एवं भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।छायाचित्र एवं साहित्य प्रदर्शनी का स्थान पुरात्तव अभिलेखागार एवं संग्रहालय (केन्द्रीय संग्रहालय ),प्राणी संग्रहालय के पास, रेडियो काॅलोनी, इन्दौर है। जैन स्थापत्य एवं मूर्तिकला के क्षेत्र में महासभा द्वारा किये गए कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी टी. के. वेद वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देवेन्द्र सेठी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर केन्द्रीय संग्रहालय में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा तथा महासभा द्वारा प्रकाशित साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
कार्यक्रम के गौरव दीपक सिंह आई. ए. एस.कमिश्नर इन्दौर संभाग होेंगे।कार्यक्रम पश्चात स्वल्पाहार किया जाएगा।सभी समाज जन की उपस्थिति साग्रह प्रार्थनीय है।आयोजकर्ता प्रकाश परांजपे, उप संचालक, पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, इन्दौर है।अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :टी. के. वेद 9425154777 एवं देवेन्द्र सेठी 9425052065













Add Comment