समाचार

मूलनायक श्रीचंद्र प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक किया: आचार्यश्री वसुनंदी जी ने धर्मसभा को आशीवर्चनों से किया उपकृत


आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज की जन्म स्थली ग्राम विरोधा में सिंहद्वार का उद्घाटन एवं मनियां में महामस्तकाभिषेक किया गया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में आचार्यश्री को श्री चंद्र प्रभु जैन मंदिर मनियां ले जाया गया। समाजजनों ने जगह-जगह आरती एवं पाद प्रक्षालन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पढ़िए मनियां/धौलपुर से मनोज जैन नायक की यह खबर…


 मनियां/धौलपुर। आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज की जन्म स्थली ग्राम विरोधा में सिंहद्वार का उद्घाटन एवं मनियां में महामस्तकाभिषेक किया गया। आचार्य श्री वसुनंदी जी अपने 21 शिष्यों के साथ मुरैना विहार करते हुए 14 फरवरी को मनियां पधारे। आचार्य संघ की जैन समाज ने सामूहिक अगवानी की। आचार्यश्री की जन्म स्थली विरोधा ग्राम में उन्हीं के सानिध्य में सिंहद्वार का उद्घाटन भूपेंद्र जी जैन ग्रीन पार्क दिल्ली ने किया। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के रूप में आचार्यश्री को श्री चंद्र प्रभु जैन मंदिर मनियां ले जाया गया। समाजजनों ने जगह-जगह आरती एवं पाद प्रक्षालन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। आचार्यश्री वसुनंदी सागर जी के सात साल बाद नगर आगमन पर मूलनायक श्री चंद्र प्रभु भगवान की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया गया। प्रथम महामस्ताभिषेक करने का सौभाग्य अभिषेक कुमार, विवेक कुमार जैन परिवार एवं द्वितीय अभिषेक करने का सौभाग्य प्रकाशचंद सुमन जैन चौकी वालों को प्राप्त हुआ।

धर्मवृद्धि का मिला आशीर्वाद 

इस पावन अवसर पर अपने मंगल प्रवचनों में आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति में सराबोर रहकर ही हम अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं। हम सभी को प्रतिदिन अपने इष्ट की भक्ति, भजन, पूजन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी को धर्मवृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया।

जैनत्व की ध्वजा के उन्ननायक आचार्य श्री वसुनंदी जी

आचार्य वसुनंदी जी महाराज का जन्म राजस्थान के धौलपुर जिले की मनिया तहसील के ग्राम विरोधा की पावन धरा पर पिता ऋषभदेव जैन के घर पर मातुश्री त्रिवेणी देवी की कोख से 3 अक्टूबर 1967 को एक ऐसे लाल दिनेश का जन्म हुआ। जो आज वर्तमान में जैनत्व की ध्वजा का उन्ननायक बनकर आचार्य श्री वसुनंदी महामुनिराज कहला रहा है। अपने साधन के सर्वाेच्च शिखर पर आसीन होकर वे जनमानस को प्रेम, करुणा, दया,सत्य,आहिंसा,जीव दया, प्राणी मात्र की रक्षा का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर राजाखेड़ा विधायक रोहित वोहरा, सुमन जैन, सोनू जैन, रुपेश जैन, बंटी जैन, पंकज जैन, सुभाषचंद्र जैन मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page