संतोष सभागृह में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम भव्यतापूर्ण तरीके से मनाया गया।दशलक्षण तपस्वी बहुमान समारोह में ऊषा जैन एवं बिटिया अरिहा जैन को सम्मानित किया गया। इंदौर से पढ़िए, हरिहर सिंह चौहान की यह खबर…
इंदौर। संतोष सभागृह में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम भव्यतापूर्ण तरीके से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति रेनू जैन के सान्निध्य में अपोलो हॉस्पिटल विजयनगर एवं पल्लीवाल जैन समाज के संयुक्त प्रयासों से वर्ल्ड-हार्ट-डे पर भव्य मेडीकल कैंप लगाया गया। जिसमें 10 चिकित्सकों द्वारा 77 लोगों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा की। इसके बाद दशलक्षण तपस्वी बहुमान समारोह में ऊषा जैन एवं बिटिया अरिहा जैन को सम्मानित किया गया। तप साधना के लिए सम्मानित किया। युवा उद्यमी सम्मान द्वारा कपिल एवं अंबुज जैन को सम्मानित किया गया। कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी सम्मान स्व. अशोक जैन को मरणोपरांत उनके परिवारजनों को दिया एवं दिलीप जैन को सम्मानित किया गया। समाज रत्न सम्मान सुमत प्रकाश जैन को दिया। पं प्रवर दौलतराम मेमोरियल अवार्ड शेखरचंद्र जैन जयपुर को दिया। अपोलो हॉस्पिटल विजयनगर के डाॅ. विमल भगत एवं कमलेश पांडे हार्ट स्पेशलिस्ट द्वारा हार्ट अटैक से बचने के लिए लाइव वीएलएस डेमो का कार्यक्रम रखा गया। जिसे समस्त समाजजन ने सराहा। उस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा के लिए समाज द्वारा अपोलो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का सम्मान किया गया।
आठ परिवारों को पल्लीवाल सदस्यता से जोड़ा
आठ नवीन परिवारों को पल्लीवाल सदस्यता से भी जोड़ा गया। पल्लीवाल समाज के सभी बच्चों को प्राइमरी से कॉलेज तक के सभी विद्यार्थियों को बैग एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। विनोद जैन दिल्ली, डॉ अनुपम जैन, अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, कार्यक्रम संयोजक पीसी जैन उपस्थित थे। संचालन राजीव रतन एवं मंत्री इन्द्र कुमार जैन ने किया मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आभार प्रदर्शन राजेन्द्र जैन ने किया। समाज का सामुहिक भव्य सहभोज का कार्यक्रम रखा गया यह जानकारी इंद्रकुमार जैन ने दी।













Add Comment