राजकीय अतिथि आचार्य पुलक सागर जी के आशीर्वाद से नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय रथ महोत्सव के समापन के बाद आज तीसरे दिन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में पीपली में मेले का आयोजन किया गया। पढ़िए सचिन गंगावत की विशेष रिपोर्ट…
ऋषभदेव। राजकीय अतिथि आचार्य पुलक सागर जी के आशीर्वाद से नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय रथ महोत्सव के समापन के बाद आज तीसरे दिन नवयुवक मंडल के तत्वावधान में पीपली में मेले का आयोजन किया गया। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भवरा और महामंत्री अंकुश भानावत ने बताया कि दो दिवसीय रथ महोत्सव की समाप्ति के बाद ऋषभदेव से 8 किमी दूर पीपली स्थित भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में एक दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें ऋषभदेव के सभी समाज जन शामिल हुए।
यहीं पर पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई गई। उसके पश्चात भोज का आयोजन किया गया। मंडल ऋषि भानावत ने बताया कि आज प्रीतिभोज प्रदाता राजुल देवी सुंदर लाल जी बोहरा परिवार थे। लोग सुबह से ही आना शुरू हो गए और पीपली मेले का आनंद लेते रहे।
पीपली मंदिर के पंडित पारस जैन दोवडिया ने बताया कि आज पीपली मंदिर जी में शांति नाथ भगवान की पूजा की गई। इसके बाद महाशांतिधारा की गई और ध्वजा चढ़ाई गई, जिसका लाभ भोजन प्रदाता बोहरा परिवार को ही मिला। उक्त मौके पर समस्त जैन समाज के लोग उपस्थित थे।













Add Comment