मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ की मंगलवार को उप्र के सीमावर्ती ललितपुर जिले के राजघाट में अगुवाई हुई। समाजश्रेष्ठी, राजनेताओं एवं धर्मालुजनों ने मुनिसंघ के दर्शन कर आरती उतारी और आशीर्वाद ग्रहण किया। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। मुनिश्री सुधासागरजी महाराज ससंघ की मंगलवार को उप्र के सीमावर्ती ललितपुर जिले के राजघाट में अगुवाई हुई। समाजश्रेष्ठी, राजनेताओं एवं धर्मालुजनों ने मुनिसंघ के दर्शन कर आरती उतारी और आशीर्वाद ग्रहण किया। मुनिसंघ राजघाट से पद विहार करते हुए ग्राम लागौन पहुंचा, जहां श्री जी को विमान पर विराजमान कर जैन समाज ने भव्य शोभायात्रा मुनि संघ के सानिध्य में निकाली। मंगलवार प्रातःकाल मुनिश्री सुधासागरजी महाराज की अगुवाई को लेकर सीमावर्ती राजघाट पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, समाज श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया महामंत्री डॉ. आकाश जैन, सतोदय तीर्थ सेरोन अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, महामंत्री सिंघई मनोज जैन, देवोदय तीर्थ अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री संजीव जैन सीए, शांतोदय तीर्थ अध्यक्ष अरविंद जैन ऑप्टिशियन, महामंत्री धन्यकुमार जैन, लागौन जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में जैन समाज के धर्मालुजन पहुंचे। मुनिसंघ की अगुवाई को लेकर सीमावर्ती राजघाट बांध के पुल पर विशेष सज्जा की गई। श्रद्धालुओं ने रंगोली बनाई और मुनि श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ की आरती उतारी और पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मुनिसंघ के दर्शन के लिए एक झलक पाने श्रद्धालुजन आतुर रहे। गाजे-बाजे के साथ मुनिसंघ की अगवानी की गई। विशाल शोभायात्रा के साथ मुनि श्री संघ सहित सतोदय तीर्थ की ओर आगे बढ़ा। ग्राम लागौन पहुंचने पर जैन समाज के श्रेष्ठीजनों ने मुनिश्री की गाजे-बाजे के साथ अगुवाई की। मध्यान्ह में लागौन में मुनि श्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में विमानों की शोभायात्रा निकली। जिसमें धर्मालुजन सम्मलित हुए और जय जयकार करते हुए धर्म प्रभावना की।
यह समाजजन मौजूद रहे
इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिलेश जैन गदयाना, मुन्नालाल जैन सैदपुर, राजेंद्र जैन थनवारा, विजय जैन लागौन, संजीव जैन सीए जितेंद्र जैन, जयंत जैन, अजय जैन जखौरा, मुकेश जैन, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अमितप्रिय जैन, अजय जैन जखौरा, अमित जैन सर्राफ, आनंद जैन साइकिल, श्रीश सिंघई, ब्रजकिशोर जैन एड, श्रयांस जैन गदयाना, रोहित शिवाजी, राजीव जैन खजरा, अमित जैन, नीतेश विलौआ जखौरा, नरेश जैन मुक्ता पं. जयकुमार जैन सेरोन, ब्रहमचारिणी सीमा जैन, अनीता मोदी, वीणा जैन, सुषमा जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सेरोन में मंगल प्रवेश 25 को
मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि मुनि श्री सुधासागर महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश 25 फरवरी को प्रातःकाल सतोदय तीर्थ सेरोन पर होगा और मुनि श्री के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन भी होगा।













Add Comment