समाचार

मंदिरों में शांतिधारा अभिषेक के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाए: भगवान श्री पद्मप्रभ का मनाया गया मोक्ष कल्याण, भक्ति से सराबोर रहे श्रावक-श्राविकाएं 


फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिरों में 1008 श्री पद्मप्रभ भगवान का निर्वाण कल्याणक मनाया गया। क्लर्क कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर, कालानीनगर के शांतिनाथ दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर और सैटेलाइट जक्शन स्थित मुनि श्री सुव्रतनाथ दिगंबर जैन जिनालयों में कई धार्मिक आयोजन हुए। इंदौर से पढ़िए, यह संकलित खबर… साभार दैनिक भास्कर से। 


इंदौर। फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिरों में 1008 श्री पद्मप्रभ भगवान का निर्वाण कल्याणक मनाया गया। क्लर्क कॉलोनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर, कालानीनगर के शांतिनाथ दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर और सैटेलाइट जक्शन स्थित मुनि श्री सुव्रतनाथ दिगंबर जैन जिनालय में कई धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान सुबह अभिषेक, शांतिधारा, पूजन-अर्चन, निर्वाण कांड का पाठ किया गया। भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। समाजजनों और भक्तों ने भगवान की आरती की। उधर, सैटेलाइट जंक्शन के मुनिश्री सुव्रतनाथ दिगंबर जैन जिनालय में अतिशयकारी भगवान श्री पद्मप्रभ जी का मोक्ष कल्याण मनाया गया। मूलवेदी के सामने अभिषेक, शांतिधारा, पूजन और आरती की गई। मंदिर के महेंद्र जैन ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। सभी समाजजनों ने सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाकर धर्मलाभ लिया।

देव-शास्त्र-गुरु की पूजा की

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि क्लर्क कॉलोनी में दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका रत्न श्री समीतीमति माताजी के सान्निध्य में देव-शास्त्र-गुरु की पूजाकर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जैन ने बताया कि भगवान पद्मप्रभ का जन्म कोशाम्बी में हुआ था। उन्होंने सम्मेदशिखर से मोक्ष प्राप्त किया था। आयोजन में आनंद नवीन गोधा, एसके सोगानी, दिलीप बज, संजय जैन, विमल डेडी, डीके जैन आदि मौजूद थे। वहीं कालानी नगर में शांतिनाथ दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर में भी निर्वाण महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य कई परिवारों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बल्ला ने किया। महोत्सव में सुरेंद्र कलशधर, प्रदीप बल्ला, बाबूलाल, अभिषेक गोधा, विमलचंद, रूपेश बड़जात्या परिवार मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page