दिगम्बर जैन नागौरी नसियाजी सब्जीमंडी में जैन समाज की ओर से विश्व में फैली अराजकता को समाप्त करने, आपस भाईचारा कायम करने की भावना से मंगलवार सुबह 31 श्रावकों के साथ कलशाभिषेक किया गया। भगवान आदिनाथ का कलशाभिषेक, शांतिधारा, संगीतमय शांति विधान किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…
कुचामनसिटी। दिगम्बर जैन नागौरी नसियाजी सब्जी मंडी में जैन समाज द्वारा विश्व में चारों ओर फैली अराजकता को समाप्त करने,आपस भाईचारा कायम करने की भावना से मंगलवार सुबह 31 श्रावकों के साथ कलशाभिषेक किया गया। शादी की 50 वीं वर्षगांठ पर सौधर्म इंद्र ओमप्रकाश किरण देवी झांझरी परिवार ने भगवान आदिनाथ का कलशाभिषेक, शांतिधारा, सगीतमय शांति विधान किया। वीरेंद्र पहाडिया के सानिध्य में गायक गौरव, खुशबू पाटनी अशोक झाझंरी ने भजनों की प्रस्तुति से भाव विभोर किया।
विधान में भगवान को श्रीफल से अर्घ्य समर्पित किया गया। लालचन्द, कमलकुमार, विमलकुमार, संतोष, महेंद्र, प्रदीप, सुभाष, अजित, जितेन्द्र, नीरज, अरविन्द, सुनील पहाडिया, सुनील, अशोक, दीपक, नरेश, दिलीप, मनोज, राहुल, शुभम, मनन, गीतांश, अबीर झांझरी, सौभागमल, देवेन्द्र, प्रमोद, राजकुमार के साथ श्रावक श्राविकाओं ने विधान में भक्ति भाव से पूजन विधान कर विश्व में शांति की कामना की।













Add Comment