समाचार

पवन पाटोदी प्रमुख संयोजक मनोनीत : समाज जनों ने नियुक्ति पर स्वागत कर बधाई दी


भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पवन पाटोदी को प्रमुख संयोजक नियुक्त किया गया है।इंदौर से पढ़िए, टीके वेद की यह रिपोर्ट…


इंदौर। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पवन पाटोदी को प्रमुख संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक महासभा के प्रांतीय महामंत्री कैलाश लुहाडिया के यहां हुई।

जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सेठी, प्रांतीय कार्याध्यक्ष तल्लीन बडजात्या, पुरातत्त्व संयोजक ओम पाटोदी और स्वप्निल जैन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासभा के ट्रस्टी टीके वेद ने चर्चा उपरांत पवन पाटोदी को इन्दौर संभागीय इकाई का प्रमुख संयोजक नियुक्त कर घोषणा की। जिसका सभी ने स्वागत किया तथा विश्वास जताया कि पाटोदी इस क्षेत्र में प्रयास कर प्रभावी कदम उठाएँगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page