कोटा के प्रज्ञालोक में आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के सान्निध्य में पहली बार उत्तर भारत का ऐतिहासिक पट्टाभिषेक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। दक्षिण भारत के भट्टारक स्वामीजियों की उपस्थिति में यह समारोह अत्यंत भव्यता से सम्पन्न होगा। पढ़िए पारस जैन पारसमणि की रिपोर्ट…
कोटा। राणा प्रताप, मीरा और पन्ना धाय की तप-त्यागमयी पावन भूमि राजस्थान की औद्योगिक और शिक्षा नगरी कोटा के महावीर नगर प्रथम स्थित प्रज्ञा लोक में आचार्य 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास मंगलमय वातावरण में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सफलता की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में अब एक ऐतिहासिक अवसर आने वाला है — जब पहली बार उत्तर भारत की धरती पर भव्य पट्टाभिषेक महा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
यह आयोजन दक्षिण भारत के सभी भट्टारक स्वामीजियों के सानिध्य एवं निर्देशन में, विचार पट्ट भट्टारक श्री प्रमेय सागर जी स्वामी के लिए आयोजित किया जाएगा। श्री समवशरण तीर्थ भरूच, गुजरात के लिए होने वाले इस पट्टाभिषेक संस्कार का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 8 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के वरद हस्तों से संपन्न होगा। आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी गुरु आस्था परिवार कोटा एवं सकल दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में होगी।
इस अवसर पर संरक्षक राजमल पाटोदी, विनोद जैन टोरडी, विमल चन्द जैन नान्ता, अध्यक्ष प्रकाश ठोरा, महामंत्री पदम जैन बड़ला, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन हरसोरा, जे.के. जैन, गुरु आस्था परिवार के अध्यक्ष यतिंद्र जी खेड़ावाला, अध्यक्ष लोकेश जैन सीसवाली, महामंत्री नवीन जैन दौराया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। भारत के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेकर इसे अनुपम भव्यता प्रदान करेंगे। विशेष रूप से जगदीश जिंदल, शैलेंद्र जैन, पारस जैन, भूपेंद्र जैन, कपिल जैन, आगम अर्पित जैन, सौरभ जैन, तारा चंद बड़ला, ऋषभ जैन गोधा, अंकित जैन और पारस जैन “पार्श्वमणि” की उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी।













Add Comment