समाचार

गण पारस प्यारा लागो, जिनेश्वर प्यारा लागो... : पार्श्वनाथ जयन्ती पर जयपुर में भजनों की गूंज

जयपुर. विनोद जैन ‘कोटखावदा’ । आठवें तीर्थंकर भगवान चन्द्र प्रभू एवं 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म व तप कल्याणक दिवस सोमवार,19 दिसम्बर को भक्ति भाव से मनाया गया । इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किये गये ।

अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि प्रातः दोनों तीर्थंकरो के अभिषेक के बाद विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की गई । तत्पश्चात श्री जी की पूजा अर्चना की जाकर पूजा के दौरान मंत्रोच्चार के साथ दोनों तीर्थंकरो के जन्म व तप कल्याणक अर्घ्य चढाये गये ।

पार्श्वनाथ जयंती पर जयपुर में विविध कार्यक्रम
आमेर के नटाटा स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साह आबूजीवाले एवं मंत्री विनोद जैन कोटखावदा के नेतृत्व में सोमवार को प्रात:9 बजे भगवान पार्श्वनाथ जयन्ती मनाई गई । जिसमें मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का प्रथम अभिषेक समाज श्रेष्ठी अजय गोधा ने किया ।

विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अजय गोधा एवं समाजसेवी विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान की शांतिधारा की । तत्पश्चात् अष्ट द्रव्य से श्री 1008 पार्श्वनाथ पूजा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साह आबूजीवाले, उपाध्यक्ष अशोक साह, मंत्री विनोद जैन कोटखावदा,अजय साह, अनिल साह, विकास अजमेरा,भागेश बिलाला,माया साह, सुशीला साह,मंजू साह, दीपिका जैन कोटखावदा, सुनिता हल्दैनिया,मिनिका बिलाला,अमिता साह,रुपल अजमेरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु के भजन पर झूमते हुए शामिल हुए । श्रद्धालुओं ने नाचते गाते पंचपरमेष्ठी एवं भगवान पार्श्वनाथ की महाआरती की ।

वैशाली नगर महावीर दिगंबर मंदिर में भी आयोजन

वैशाली नगर के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में,मालपुरा रोड पर श्रीजी नगर दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका 105 श्री भरतेश्वर मती माताजी, टौक रोड पर गोरधन नगर के दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका 105 विजयमति ससंघ के सानिध्य में पूजा विधान के विशेष आयोजन किये गये ।

जैन भक्ति भाव में डूबा जयपुर का दुर्गापुरा

दुर्गापुरा के श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन मंदिर, सांगानेर के श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर संघीजी, गलता रोड पर अतिशय क्षेत्र जग्गा की बावडी,आगरा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी, सूर्य नगर तारों की कूंट पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, बैनाड़ स्थित श्री चन्द्र प्रभू दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चन्द्रगिरी, मोती सिंह भोमियो का रास्ता स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज,खोह नागोरियान स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शांतिनाथ जी की खोह , महारानी फार्म स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सहित कई मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान चन्द्र प्रभू के जन्म व तप कल्याणक दिवस पर पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए ।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्श्वनाथ जयंती की धूम

जयपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में कोटखावदा के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बडाबास ,श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर चैत्यालय, छोटाबास स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ एवं चन्द्र प्रभू के जन्म व तप कल्याणक दिवस पर विशेष आयोजन किए गए ।

आकोडिया के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पार्श्वनाथ जयन्ती मनाई जावेगी । बापू गांव स्थित श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनार , चाकसू के आदिश्वर धाम, काशीपुरा,रुपाहेडी कला, महादेवपुरा,निमोडिया,बस्सी आदि दिगम्बर जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ एवं चन्द्र प्रभू के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव पर पूजा अर्चना के विशेष आयोजन गये ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page