भिंड के श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर श्री 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया। इस दौरान कलशाभिषेक, शांतिधारा, निर्वाण लाडू और महाआरती का आयोजन हुआ। पढ़िए सोनल जैन की खास रिपोर्ट…
भिंड शहर के गौरी किनारे स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में आज पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर उत्तम शौचधर्म एवं श्री 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रथम कलश करने का सौभाग्य अजय जैन महावीरगंज वाले ने प्राप्त किया। आदिनाथ भगवान पर प्रथम कलश का अवसर श्री गजेंद्र जैन, संभव जैन एवं ऋषभ जैन को मिला। चार कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य अनीश जैन, शैलू जैन (LIC), संजय जैन और आशु दीपू ने प्राप्त किया। प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य श्री आनंद जैन (सहारा) और आकाश-विकाश जैन (नई आबादी गली नं. 2) ने पाया। द्वितीय शांतिधारा श्री गजेंद्र जैन एवं संभव-ऋषभ जैन किला गेट परिवार ने की। तृतीय शांतिधारा श्री मनोज जैन व शैलेन्द्र जैन ने गौरी किनारा से की, जबकि चतुर्थ शांतिधारा श्री संजय जैन व रजत जैन (इटावा भिंड) ने की।
इनको मिला सौभाग्य
निर्वाण लाडू चढ़ाने का प्रथम सौभाग्य श्री निशांत जैन व नित्या जैन (इटावा) को मिला, दूसरा आशीष जैन व कोमल जैन (गल्ला मंडी भिंड) ने चढ़ाया और तीसरा लाडू प्रमोद जैन व सोनू जैन (गोरमी परिवार) ने चढ़ाया। प्रभु की महाआरती श्री 1008 चंद्रप्रभु युवा समिति गौरी किनारा एवं विराग विशुद्ध बहू मंडल किला गेट द्वारा की गई। मंच संचालन शैलू जैन (LIC) ने किया।













Add Comment