समाचार

परवार ग्रुप इन्दौर ने जीता जेपीएल क्रिकेट का फाइनल महावीर ट्रस्ट के माध्यम से किया गया मानव सेवा का कार्य 


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्गत जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट अटल संकुल 2024 की फाइनल मैच की विजेता टीम इंदौर का परवार सोशलग्रुप एवं उपविजेता टीम जबलपुर दिगम्बर जैन सोशल मेन ग्रुप टीम रही है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, फेडरेशन की संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, आदित्य कासलीवाल ,अमित कासलीवाल, वितुल अजमेरा ने टुर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों को सम्मानित किया ।पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……


इंदौर ।दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के अंतर्गत जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट अटल संकुल 2024 की फाइनल मैच की विजेता टीम इंदौर का परवार सोशलग्रुप एवं उपविजेता टीम जबलपुर दिगम्बर जैन सोशल मेन ग्रुप टीम रही है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, फेडरेशन की संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, आदित्य कासलीवाल ,अमित कासलीवाल, वितुल अजमेरा ने टुर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों को सम्मानित किया ।इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने अटल संकुल खेल मैदान के लिए वाटर कुलर, ग्राउंड स्थल के लिए दिया ।

 

महावीर ट्रस्ट के माध्यम से मानव सेवा का भी कार्य किया गया। जरुरत मंद परिवारों में कम सुनाई देने वालों को कान की कीमती मशीन महावीर ट्रस्ट द्वारा प्रदान की गई। आयोजन में मुख्य रुप से नगर निगम सभापति मुन्ना लाल यादव, एम आई सी सदस्य, क्षेत्रीय पार्षद राजेन्द्र राठौर, पुर्व पार्षद भरत देश मुख , जीतु तोमर उपस्थित हुए । टुर्नामेंट के विशेष सहयोगी मोयरा स्टील, अरिहंत कैपिटल,कासलीवाल होंडा,सिनकेम फार्मा ,मधुरम परिवार के साथ जे पी एल टुर्नामेंट के आयोजकों एवं टीम का विशेष सहयोग के लिए सम्मान किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page