जैन समाज के बारे में अपशब्द कहने वाले पार्टी नेता निष्कासित कर दिए गए हैं। विगत दिनों जबलपुर में भाजपा के दो नेताओं ने जैन समाज के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया था। समाजजनों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। जैन समाज के बारे में अपशब्द कहने वाले पार्टी नेता निष्कासित कर दिए गए हैं। विगत दिनों जबलपुर में भाजपा के दो नेताओं ने जैन समाज के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया था। इससे जैन समाज की भावनाएं बहुत आहत हुई थीं।
समाजजन इससे दुःखी भी था। वीर जिन शासन एकता संघ के राजेश जैन दद्दू एवं विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन ने कहा कि त्याग, अहिंसा और जिओ और जीने दो को सर्वोपरि मानने वाले जैन समाज के प्रति घृणित मानसिकता को दर्शाती बातचीत पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के शीर्ष नेतृत्व ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ऐसे दुर्भावना से ग्रसित संबंधित दोनों व्यक्तियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जैन समाज ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।













Add Comment