सनावद नगर में विराजित युगल मुनिराज के सानिध्य में आज पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मोक्ष सप्तमी के रूप में मनाया जायेगा। दिन भर चलेंगे पूजन, अभिषेक और भक्ति के कार्यक्रम। पढ़िए सन्मति जैन काका की विस्तृत खबर…
सनावद। नगर में विराजित युगल मुनिराज मुनि श्री विश्वसर्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज के दिव्य सानिध्य में जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व गुरुवार, 31 जुलाई को मोक्ष सप्तमी के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जायेगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि श्री दिगंबर पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे से होगी, जिसमें श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा और संगीतमय पूजन संपन्न होगा।
लाडुओं का चढ़ावा समाजजन की सहभागिता से अर्पित होगा
इसके पश्चात विशेष एक मुख्य निर्वाण लाडू एवं 22 अन्य निर्वाण लाडुओं का चढ़ावा समाजजन की सहभागिता से अर्पित किया जाएगा। प्रमुख लाडू चढ़ाने का सौभाग्य बोली के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
मंगल प्रवचन एवं आहार चर्या संपन्न होगी
प्रातः 9:00 बजे युगल मुनिराज द्वारा मंगल प्रवचन एवं आहार चर्या संपन्न होगी। वहीं रात्रि 7:00 बजे भव्य संगीतमय कल्याण मंदिर स्तोत्र का पाठ होगा जिसमें 44 दीपों से महाअर्चना एवं भक्ति आराधना का दिव्य आयोजन होगा। समाजजनों में इस पावन पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।













Add Comment