समाचार

भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस आगरा में श्रद्धा से मनाया : 23 किलो लाडू और 108 कलशों से किया अभिषेक, दीक्षा दिवस भी मनाया 


आगरा के अतिशय क्षेत्र श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नसिया जी में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस व मुनि दीक्षा दिवस भव्यता से मनाया गया। कार्यक्रम में अभिषेक, शांतिधारा, भजन पूजन व 23 किलो लाडू चढ़ाया गया। पढ़िए राहुल जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा। यहाँ के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन नसिया मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस धूमधाम से मनाया गया। आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 46वां मुनि दीक्षा दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर कृत्रिम सम्मेद शिखरजी की वंदना करते हुए श्रद्धालुओं ने 23 किलो का निर्वाण लाडू समर्पित किया और 108 कलशों से भगवान का अभिषेक किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

विशाल जैन मंडली द्वारा संगीतमय पूजन

भक्ति भावना के साथ विशाल जैन मंडली द्वारा संगीतमय पूजन हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य श्री नेम शरण जैन को और आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन गुरु भक्त परिवार द्वारा किया गया। प्रमुख निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य श्री संजीव जैन (मुरादाबाद), नितिन जैन, मुदित जैन (सिकंदरारु), जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन (पर्दे वाले), राजेंद्र जैन (एडवोकेट), दीपक जैन (दूध वाले) को प्राप्त हुआ।

पार्श्वनाथ भगवान उपसर्ग सहन कर तीर्थंकर बने

आचार्य श्री ने भगवान पार्श्वनाथ के जीवन, उपसर्ग विजय और क्षमा भाव पर गहन प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि पार्श्वनाथ भगवान उपसर्ग सहन कर तीर्थंकर बने, यह समता और संयम का सबसे बड़ा उदाहरण है। मंच संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। बाहर से आए हुए अतिथियों का सम्मान परिषद द्वारा किया गया।

यह रहे कार्यक्रम में उपस्थित 

कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक गणमान्यजन एवं श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख थे: जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन (महामंत्री), राकेश जैन, विमलेश जैन, जितेंद्र जैन, सुनील जैन, पारस बाबू जैन, राजेंद्र जैन, रमेश जैन, विमल जैन, सुशील जैन, आशीष जैन मोनू (प्रचार मंत्री), सुनील जैन काका, सुबोध पाटनी, नरेश पंडिया, अनुज जैन आदि।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page