कैथुली अतिशय क्षेत्र में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मुकुट सप्तमी पर उत्साह और श्रद्धा से मनाया गया। शांतिधारा, निर्वाण लाडू, और मण्डल विधान जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में भक्तों की बड़ी सहभागिता रही। पढ़िए अभिषेक लुहाड़िया की पूरी रिपोर्ट…
कैथुली। अतिशय क्षेत्र कैथुली, मध्यप्रदेश में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व मुकुट सप्तमी को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र समिति की सक्रियता और समाज की व्यापक भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। ध्वजारोहण पदमकुमार चांदखेड़ी वाले ने किया जबकि पंडाल का लोकार्पण चांदमल कमलाबाई बगड़ा परिवार सिंगोली द्वारा हुआ। भगवान पार्श्वनाथ के चित्र का अनावरण हरसोरा परिवार रावतभाटा द्वारा किया गया। समस्त धार्मिक विधानों का संचालन आकाश जैन, प्रशांत जैन, सौरभ जैन, सिद्धार्थ शास्त्री ने विधिविधान से कराया।
इनको मिला अभिषेक का सौभाग्य
दिव्य प्रतिमा के समक्ष प्रथम अभिषेक का सौभाग्य कोटा निवासी कैलाश, संजय, अजय जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का लाभ बाबरिया परिवार व ठग परिवार ने लिया। निर्वाण लाडू गट्टूबाई अनिल डुंगरवाल (गरोठ) व अन्य परिवारों द्वारा चढ़ाया गया।
श्रद्धालु झूमते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहे
इस अवसर पर विधान, दीप प्रज्वलन, अतिथि सम्मान, स्नेहभोज, और मंडल विधान में श्रद्धालु झूमते हुए प्रभु भक्ति में लीन रहे। समाज के वरिष्ठजनों, संरक्षकों व समिति पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाई। भानपुरा-गरोठ के पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ का भी सम्मान किया गया। आयोजन को अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी द्वारा रिपोर्ट किया गया।













Add Comment