जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक रविवार 11 अगस्त को मोक्ष कल्याणक व मुकुट सप्तमी के रूप में गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य मनाया जायेगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…
सनावद। जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक रविवार 11 अगस्त को मोक्ष कल्याणक व मुकुट सप्तमी के रूप में गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य मनाया जायेगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर पर श्री दिगंबर पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें रविवार को प्रातः 7:00 बजे – श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा,संगीतमय पूजन पश्चात निर्वाण लाडू अर्पण पश्चात आर्यिका माताजी के विशेष प्रवचन संपन्न होंगे।
दोपहर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी एवं शाम 7:00 बजे से गुरू भक्ति संगीतमय आरती, भक्ति एवं प्रश्न मंच का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य बोली द्वारा व 23 अन्य लाडू चढ़ाने का सौभाग्य समाज जनों को प्राप्त होगा।













Add Comment