समाचार

पारस जैन ‘पार्श्वमणि’ को कोटा संभाग समन्वयक बनाया : मनोनयन पर समाजजनों ने शुभकामनाओं से किया अभिभूत


जैन युवा पत्रकार गौरव, सर्वश्रेष्ठ संवाददाता अवार्ड विजेता पारस जैन पार्श्व मणि को कोटा संभाग का अभा जैन पत्र संपादक संघ का समन्वयक बनाया है। इन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी वर्तमान के श्रवण कुमार की उपाधि से अलंकृत किया है। कोटा से पढ़िए, यह खबर…              


कोटा। जैन युवा पत्रकार गौरव, सर्वश्रेष्ठ संवाददाता अवार्ड विजेता पारस जैन पार्श्व मणि को कोटा संभाग का अभा जैन पत्र संपादक संघ का समन्वयक बनाया है। इन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी वर्तमान के श्रवण कुमार की उपाधि से अलंकृत किया है। अपनी सुरीली आवाज में भावपूर्ण शानदार भजनों की प्रस्तुति देने वाले पारस जैन ष्पार्श्वमणिष् पत्रकार कोटा को अभा जैन पत्र संपादक संघ का कोटा संभाग समन्वयक बनाया है। इससे कोटा शहर में ही नहीं अपितु संपूर्ण राजस्थान के जैन समाज में हर्ष है। राजेश जैन ददू इंदौर ने बताया कि पार्श्वमणि ने संपूर्ण भारत की शिक्षण संस्थाओं में ‘मेरी भावना को लागू किया जाए’ विषय को उठाया है। प्रदेश सरकार ने 7 वीं क्लास के हिन्दी विषय में प्रथम एक नंबर इसको रखा है। अभी भी ये मुहिम चल रही है। देव शास्त्र गुरु के भक्त स्व. विमलचंद जैन शांतिदेवी जैन के सुपुत्र पारस जैन पार्श्वमणि प को संपूर्ण भारत वर्ष के जैन साधु संतो का मंगल आशीर्वाद मिला हुआ है।

आपने जीवन में प्रथम बार आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज के दर्शन कर उनको उसी दिन आहार देने का परम सौभाग्य भी प्राप्त किया हुआ है। पूरे संघ में इनके भाव भरे भजनों को सुन भाग्यो उदय तीर्थ सागर में मंगल आशीर्वाद प्रदान किया था। न्यास अध्यक्ष मिलापचंद डडिया अभा जैन पत्र संपादक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन एडवोकेट महामंत्री डॉ. अखिल बंसल ने पारस जैन को शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page