समाचार

परम सौभाग्य की अनुमोदना

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में आगामी 24 से 28 नवम्बर तक वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ससंघ के सानिध्य में आयोजित पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य पाने वाले श्रावक श्रेष्ठी किरण देवी -राजकुमार सेठी को प्राप्त हुआ है। इन दोनों का उनके गृह स्थान सीकर, राजस्थान में भव्य स्वागत सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया।

इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद, इंदौर के महामंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, टीके वैद ने भी इन दोनों के इस परम सौभाग्य की अनुमोदना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page