समाचार

‘सन्मति वाणी’ के संपादक पंडित जयसेन जैन का निधन: समाजजनों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की


सन्मति वाणी के संपादक पंडित जयसेन जैन का आकस्मिक निधन हो गया। इससे दिगंबर जैन समाज में शोक की लहर है। जूनी इंदौर के श्मशान में उनकी देह अग्नि को समर्पित की गई। जैन समाज के वरिष्ठजनों ने शोकसभा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


 इंदौर। नगर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं का मार्गदर्शन करने वाले सन्मति वाणी के संपादक पंडित जयसेन जैन का आकस्मिक निधन हो गया। इससे दिगंबर जैन समाज में शोक की लहर छा गई। जूनी इंदौर स्थित श्मशान में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। वहां आयोजित शोक सभा में विभिन्न संस्थाओं से जुड़े समाजजनों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

इनमें सुमतप्रकाश जैन, हंसमुख गांधी, पूर्व डीएसपी डीके जैन, बाहुबली पंड्या, ईशान पत्रिका के संपादक एवं दिगंबर जैन समाज स्कीम नंबर 71 के मंत्री सुनीलकुमार जैन ‘ईशान’, दिगंबर जैन समाज इंदौर के पूर्व अध्यक्ष कैलाश वेद, महावीर ट्रस्ट के अमित कासलीवाल आदि ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ईशान के संपादक सुनीलकुमार जैन ने पंडित जी को स्कीम नंबर 71 एवं ईशान पत्रिका के मार्गदर्शक बताते हुए समाज की अपूरणीय क्षति बतलाया। श्रध्दांजलि सभा संचालन वीर निकलंक के संपादक आनंद कासलीवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page