उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ पंचरंगी गणधर वलय एवं भक्तामर विधान
आगरा (शुभम जैन)। कमलानगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर डी ब्लॉक में बीते 18 और 19 नवंबर को आर्यिका श्री अर्हश्री माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में नगर में प्रथम बार आयोजित पंचरंगी परिधान एवं सामग्री में गणधर वलय एवं भक्तमर महामंडल विधान बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पंचरंगी मांडले पर पंचरंगी दीप, ध्वज व श्रीजी के चरणों में अर्घ्य समर्पित किए गए।

इसके बाद विश्व शांति महायज्ञ में आहुति देकर विधान का समापन हुआ। चार कोड के चार महायज्ञनायक बनने का सौभाग्य अनिल जैन एफसीआई, अनिल जैन रईस, मनोज कुमार जैन बाकलीवाल व ऊषा पाटनी जी को मिला। सभी क्रियाएं विधानाचार्य सचिन जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुईं। इस विधान में संगीत एवं स्वर शशि पाटनी एव संजय रपरिया आगरा ने दिया।
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आर्यिका 105 अर्हंश्री माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह का आयोजन रविवार को दोपहर एक बजे से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमला नगर में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, शिखरचन्द जैन सिंघई, पारसबाबू जैन, राकेश जैन बजाज, नरेश लुहाढिया, महेश जैन, राजेन्द्र एडवोकेट कुमार मंगलम जैन, विनोद कासलीवाल, दीपचन्द जैन, अंकेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समकित जैन, समस्त सकल दिगंबर जैन समाज कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।












