भोपाल कोलार रोड की पॉश कालोनी सागरग्रीन हिल्स कॉलोनी में जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम 19 से 24 मई तक होगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। भोपाल कोलार रोड की पॉश कालोनी सागरग्रीन हिल्स कॉलोनी में जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा कार्यक्रम 19 से 24 मई तक होगा। मंगल महोत्सव में मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के लिए अपने 24 शिष्यों सहित आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज स्वयं पदविहार करते हुए भोपाल आ रहे हैं। राकेश जैन अनुपम की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण प्रतिनिधि मंडल के साथ स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही सम्पूर्ण प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा जी से मिले। उन्होंने इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने का पूरा आश्वासन दिया है।
मंगल महोत्सव को सफल बनाने के लिए कमल जैन कमलांकुर, अनिल जैन कोलार, डॉ. पी. के. जैन, महेंद्र जैन , प्रशांत जैन सेज ग्रुप, व्ही. के. जैन मंदाकिनी, शैलेंद्र जैन छोटू, मुकेश जैन शीतल, दिनेश जैन एग्रो , कमल अजमेरा, के.ऐल. जैन, आकाश जैन, अमित दुबे, वीके जैन बैंक, सतीश जैन भिंड एवं सागर ग्रीन हिल्स के मंदिर समिति के अध्यक्ष उत्कर्ष जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।













Add Comment