समाचार

बड़ागांव धसान में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूरी, 23 से 30 नवंबर तक भव्य आयोजन : 25 नवंबर को तरुण मित्र परिषद दिल्ली द्वारा दिव्यांग शिविर, कृत्रिम अंग और श्रवण यंत्र दिए जाएंगे


बड़ागांव धसान स्थित जनकल्याण तीर्थ में 23 से 30 नवंबर तक आचार्य श्री उदार सागर महाराज और मुनि उपशांत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। 25 नवंबर को दिव्यांगों हेतु विशेष सेवा शिविर भी रखा जाएगा। पढ़िए मुकेश जैन लार की रिपोर्ट…


बड़ागांव धसान—जनकल्याण तीर्थ, टीकमगढ़ रोड बड़ागांव में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। यह भव्य आयोजन आचार्य श्री उदार सागर महाराज एवं मुनि श्री उपशांत सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में 23 नवंबर से 30 नवंबर तक संपन्न होगा।

जनकल्याण क्षेत्र में सहस्त्रकूट जिनालय एवं मुनि श्री सुव्रतनाथ भगवान की 21 फीट ऊंची पाषाण पद्मासन प्रतिमा स्थापित है। इसी दिव्य परिसर में प्राण प्रतिष्ठा, गजरथ महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बाल ब्रह्मचारी पंडित जय निशांत जी, पंडित सनत कुमार जी, पंडित विनोद कुमार जी, पंडित संजय सरस जी और पंडित मनीष जैन खरगापुर द्वारा सभी धार्मिक क्रियाएं संपादित की जाएंगी।

एडवोकेट प्रभात जैन के अनुसार आयोजन क्रम इस प्रकार रहेगा—

23 नवंबर: घट यात्रा एवं गर्भ कल्याणक

24 नवंबर: गर्भ कल्याणक एवं राजा नाभिराय दरबार

25 नवंबर: जन्म कल्याणक एवं आदि कुमार का पालना

26 नवंबर: तप कल्याणक

27 नवंबर: तप कल्याणक रात्रि एवं विल्सन जादूगर (केरल) का मायाजाल

28 नवंबर: ज्ञान कल्याणक एवं रात्रि भजन संध्या

29 नवंबर: ज्ञान कल्याणक एवं रात्रि विराट कवि सम्मेलन

30 नवंबर: मोक्ष कल्याणक एवं मुनी सुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक

25 नवंबर को दिव्यांग शिविर

तरुण मित्र परिषद दिल्ली द्वारा दिव्यांगों के लिए विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग, पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स और आर्थोशूज़, वहीं श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान किए जाएंगे। यह परिषद का 62वां दिव्यांग सेवा शिविर है, जो समाज सेवा की अनूठी मिसाल प्रस्तुत करता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page