उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती ललितपुर जिले के विकासखंड जखौरा में शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सत्तोदय तीर्थ सेरोन में आचार्य श्री विद्यासागर जी के आर्शीवाद एवं मुनि श्री सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव का 4 से 8 मार्च तक होने जा रहा है। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती ललितपुर जिले के विकासखंड जखौरा में शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र सत्तोदय तीर्थ सेरोन में आचार्य श्री विद्यासागर जी के आर्शीवाद एवं मुनि श्री सुधा सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव का 4 से 8 मार्च तक होने जा रहा है। जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर आज प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी सत्यप्रकाश से मुलाकात कर प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई की मांग की। सतोदय तीर्थ के महामंत्री सिंघई मनोज जैन बबीना ने ललितपुर से दैलवारा होकर सेरोन मार्ग की जीर्णशीर्ण हालत की मरम्मत कराए जाने को नितांत जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि इन्हीं दिनों बुंदेलखंड का होली पर होने वाला राखपंचमपुर मेले की भीड भी इसी मार्ग से गुजती है, किसी प्रकार की अन्होनी हो इसके पूर्व मार्ग के हालत सुधारने की मांग की। सतोदय तीर्थ के अध्यक्ष सतीश जैन बजाज ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में दूरांचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचेगे जिसको दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जाना नितांत जरूरी है।
आयोजन को समाजजनों में उत्साह
गौरतलब है कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के ससंघ विराजमान रहने और उनके ललितपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए जैन समाज में उत्साह है। जिसकी तैयारियां को लेकर जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाएं एकजुट हैं और आयोजन की भव्यता के लिए जुटी हुई है। मुनिराज इन दिनों संसघ शिवपुरी जिले के निकटवर्ती खनियाधाना में विराजमान हैं, जहां श्रद्धालुजन पहुंचकर मुनि श्री के दर्शन लाभ ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने धार्मिक अनुष्ठान में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, सयोजक सनत जैन खजुरिया, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, जितेन्द्र जैन मुच्छड, रवि जैन चुनगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।













Add Comment