भव्य अंतराष्ट्रीय पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 28 अप्रैल से 3 मई तक 1008 आदिविर जिनालय कल्पतरु तीर्थ क्षेत्र जम्बुडी इंदौर में होगा। इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। भव्य अंतराष्ट्रीय पंचकल्याणक महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 28 अप्रैल से 3 मई तक 1008 आदिविर जिनालय कल्पतरु तीर्थ क्षेत्र जम्बुडी इंदौर में होगा। इसका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पात्र चयन कार्यक्रम 20 अप्रेल को सुबह नौ बजे चन्दाप्रभु मांगलिक भवन अंजनी नगर में होगा।
इसमें पावन आशीर्वाद के लिए 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी मुनिराज, 108 विशुद्ध सागर जी महाराज, 108 आदित्य सागर महाराज, अप्रमित सागर, सहज सागर ससंघ शामिल होगा। इस आयोजन के प्रतिष्ठाचार्य पवन कुमार दीवान, सह प्रतिष्ठाचार्य नितिन झांझरी हैं। श्री आदिविर जिनालय मंदिर कल्पतरु तीर्थ एवं पंचकल्याणक महामहोत्सव आयोजन समिति ने पात्र चयन कार्यक्रम के लिए सभी समाजजनों को आमंत्रित किया है।













Add Comment