नगर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन गांधियों के मंदिर में आषाढी अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया। शांतिधारा की गई। देव शास्त्र गुरु पूजा, आदिनाथ पूजा के बाद नंदीश्वर विधान पूजा के तहत अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त विधान मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए गए। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
सागवाड़ा। नगर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन गांधियों के मंदिर में आषाढी अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर आयोजित आठ दिवसिय नंदीश्वर द्वीप महामंडल विधान के तहत शुक्रवार को प्रातः प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान मंे प्रवीण चिराग धनपाल सेठ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा शांतिनाथ भगवान, नन्दीश्वर भगवान तथा चौबीसी भगवान की प्रतिमा को पांडूक शिला पर स्थापित कर पंचामृत अभिषेक किया गया।
साथ ही नरेंद्र सेठ परिवार द्वारा प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति कामनार्थ मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा की गई। इसके बाद महिला मंडल द्वारा देव शास्त्र गुरु पूजा, आदिनाथ पूजा के बाद नंदीश्वर विधान पूजा के तहत अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त विधान मंडल पर अर्घ्य समर्पित किए गए। कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई।













Add Comment