समाचार

भगवान आदिनाथ का पंचामृत अभिषेक हुआ: महामस्तकाभिषेक के साथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न


नांदणी में पंचकल्याणक महामहोत्सव के दौरान 12 वर्ष बाद प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का बुधवार को पंचामृत अभिषेक हुआ। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ एवं अनेक आचार्य संसघ के सानिध्य में सानंद जिनबिम्ब पंचकल्याणक का समापन हुआ। पढ़िए नांदणी से यह खबर…


नांदणी। नांदणी (महाराष्ट्र) में पंचकल्याणक महामहोत्सव के दौरान 12 वर्ष बाद प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का बुधवार को भव्य पंचामृत अभिषेक किया गया। परम पूज्य नवपटाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ एवं अनेक आचार्य संसघ के मंगल मय सानिध्य में सानंद जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न हुआ।

हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर हजारों समाजजन उपस्थित हुए। इस अवसर पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। बुधवार को महामस्ताभिषेक देखकर समाज जन बहुत ही हर्षित हुए और जयघोष नमोस्तु शासन जयवंत हो का गुंजायमान करते रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page