समाचार

पंच परमेष्ठी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को : 6 अक्टूबर को बड़े जैन मंदिर में होगा पुरस्कार वितरण


मोरेना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में 26 सितंबर को पंच परमेष्ठी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जबकि पुरस्कार वितरण 6 अक्टूबर को किया जाएगा। मुनिश्री विलोक सागर जी और मुनिश्री विबोध सागर जी के सान्निध्य में होने वाला यह आयोजन सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए रहेगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की पूरी रिपोर्ट…


मोरेना में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर के तत्वावधान में 26 सितंबर को पंच परमेष्ठी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से मुनिश्री विलोक सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विबोध सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज जैन एवं विमल जैन (बबलू) ने जानकारी दी कि इसमें 8 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में होगी – ए कैटेगरी (8 से 18 वर्ष), बी कैटेगरी (19 से 30 वर्ष) और सी कैटेगरी (31 से 80 वर्ष)। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे बड़े जैन मंदिर, मोरेना में होगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को यतींद्रकुमार संजय रेखा जैन (मोरेना) एवं लालजीराम लखमीचंद जैन (बानमौर) के सौजन्य से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी साधर्मी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page