भव्य जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव सहित विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 23 नवंबर से 30 नवंबर तक होने जा रहा है। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष के कोने-कोने से जैन धर्मावलंबी सम्मिलित होंगे। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। जिन क्षणों की कल्पना मात्र से हमारा रोम-रोम पुलकित हो रहा है। हर्ष की अनुभूति देने वाला सुखदायक क्षण अति निकट आ चुका है। आचार्य श्री के मंगल आशीर्वाद से वह स्वप्न साकार होने जा रहा है। जिसकी हम सभी को दीर्घकाल से प्रतीक्षा थी। बुंदेलखंड की पावन धर्मधरा श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र फलहोड़ी बड़ागांव के अंचल में कोटि पहाड़ की तलहटी में बाजनीशिला, जैनेराताल, सिद्धों का झरना के मध्य सुरम्य वादियों में आचार्य श्री शांति सागर जी की परंपरा के षष्ठ पट्टाचार्य श्री अभिनंदन सागर जी के शिष्य आचार्य श्री उदार सागर जी महाराज एवं मुनि श्री उपशांत सागर जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से निर्मित श्री उदारसागर जन कल्याण तीर्थ, जहां पर अलौकित रत्नमयी प्रतिमा सहस्त्र कूट जिनालय सहित अरिस्ट निवारक श्री मुनि सुव्रतनाथ भगवान की श्याम वर्ण पाषाण की 21 फीट अवगाहना की पद्मासन प्रतिष्ठेय प्रतिमा विराजमान है। यहां भव्य जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव सहित विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन 23 नवंबर से 30 नवंबर तक होने जा रहा है। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष के कोने-कोने से जैन धर्मावलंबी सम्मिलित होंगे
श्रद्धालुओं के पधारने का लग रहा तांता
अनेक प्रांतों से बड़ी संख्या में भक्तगणों के पधारने की शुरुआत हो चुकी है। आगंतुक अतिथियों के आवास, वाहन एवं भोजन के बेहतर व्यवस्था महोत्सव कमेटी ने की है। वही सिंघई सुरेश चंद्र बांसा, सिंघई राकेश केसरिया, चौधरी प्रसन्न, सिंघई प्रकाश चंद डूंडा, महेंद्र सिंघई, हुकुमचंद हटैया, बैन ऋषभ, डॉ. कैलाशचंद्र नुना
ट्रस्ट कमेटी, प्रबंध समिति व सकल जैन समाज बड़ागांव ने देश भर के जैन धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने की पुरजोर अपील की है।
1051 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
प्रतिष्ठाचार्य/निर्देशक-बाल ब्रह्मचारी जय कुमार जी निशांत नवागढ़, पं सनत कुमार विनोद कुमार जी रजवाश , संजय सरस चिचौली, ब्र संजय भैया अहार, पं
मनीष जैन खरगापुर सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपादित कर रहे हैं। ब्रह्मचारी जय निशांत जी को 250 से अधिक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का दीर्घ अनुभव है। आपके प्रतिष्ठाचार्यत्व में इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता एवं आदर्श प्राप्त हुआ है। इस आयोजन में 1051 प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।
स्थानीय सहयोगी संस्थाएं
शांति सेवा मंडल बड़ागांव, सन्मति दिगंबर जैन पाठशाला, भारत वर्षीय दिगंबर महिला महासभा, जिनेंद्र अर्चना महिला मंडल, गुरु भक्ति महिला मंडल, राजुल बालिका दल, वर्धमान बाल विद्या निकेतन, वीर अकलंक से बदला, चंदनबाला बालिका मंडल, विमर्श जागृति मंच बड़ागांव आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
महोत्सव स्थल का मुआयना किया
बड़ागांव धर्णेन्द कलेक्टर उमरिया सहित बड़ागांव नगर के अनेक गणमान्य और राज नेताओं ने अवलोकन करते हुए बेहतर सुरक्षा से लेकर तमाम व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
शुभ संकल्प
सकल जैन समाज बड़ागांव एवं महोत्सव समिति उप समिति कार्यक्रम के सफलता का शुभ संकल्प लेकर पूर्ण मनोभाव निष्ठा के साथ दिन रात एक कर व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। महोत्सव निर्देशक ब्र बहन सुनीता दीदी बांसा। मंच संचालक देशभर में ख्याति प्राप्त राकेश केसरिया एवं प्रभात सिंघई रहेंगे। मंच कलाकार चक्रेश जैन सौजना भूमिका निभा रहे हैं।













Add Comment