समाचार

श्री विराग अक्षय समाधि तीर्थ में पंचकल्याणक महोत्सव 25 मार्च तक: आचार्यश्री संघ और आर्यिका संघ का मिलेगा सानिध्य 


श्री विराग अध्यक्ष समाधि तीर्थ में पंचकल्याणक महोत्सव 21 मार्च से आरंभ हो रहा है। इसका आयोजन आचार्य श्री विशुद्धसागर जी संसघ के सानिध्य और आर्यिका विबोधश्री माताजी संसघ का भी मंगल सानिध्य में होगा। तीर्थ में त्रिमूर्ति भगवान की प्रतिमाएं विराजमान की गई है। जालना में यह कार्यक्रम होने जा रहा है। जालना से पढ़िए अभिषेक पाटील की यह खबर…


जालना (महाराष्ट्र)। श्री विराग अक्षय समाधि तीर्थ जालना में पंचकल्याणक महोत्सव 21 मार्च से आरंभ हो रहा है। इसका आयोजन 25 मार्च तक होगा। आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज की समाधि स्थली श्री विराग अक्षय तीर्थ ग्राम देव मूर्ति (जालना )में आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के मंगल आशीर्वाद से त्रिमूर्ति भगवान विमलनाथ, भगवान अनंतनाथ, भगवान धर्मनाथ जी की मूर्ति विराजमान हुई। मुनि श्री प्रणव सागर जी महाराज संसघ, आर्यिका विबोधश्री माताजी संसघ के सानिध्य में ब्रह्मचारी भोला भैया सिलवानी के निर्देशन में स्थापना हुई।

इन्होंने मूर्ति प्रदान कर धर्मलाभ लिया

देवेंद्रकुमार, बीना देवी, सजल, मयूरी, स्नेहा, नेहा, ब्र. परी दीदी, अंशी, मोक्षी, सिद्धांशी, वर्धमान, अभिजात काला परिवार इस मूर्ति के मूर्ति प्रदाता दुर्ग छत्तीसगढ़ हैं। धन्य हैं ऐसा परिवार जो निरंतर ऐसे विशाल जिनबिम्ब विराजमान करते रहते हैं। महाराष्ट्र की पावन धरा पर गुरु मंदिर एवं विशाल त्रय जिनबिंबों का पंचकल्याण महोत्सव आचार्य श्री विशुद्धसागर जी संसघ के सानिध्य और आर्यिका विबोधश्री माताजी संसघ का भी मंगल सानिध्य भक्तों को मिलेगा। आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज की समाधि स्थल श्री विराग अक्षय तीर्थ जालना में पंचकल्याणक महोत्सव 21 मार्च से आरंभ हो रहा है। इसका समापन 25 मार्च को होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page