समाचार

पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में हुई सभा 

पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के संबंध में हुई सभा

इंदौर. राजेश जैन दद्दू । चमेलीबाग, गोयलनगर में श्री नेमिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित किए जाएगा। इस संबंध में नगर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों एवं समाज के पदाधिकारियों की सभा श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज, मुनिश्री अप्रमितसागरजी एवं मुनि श्री सहजसागरजी महाराज के सानिध्य एवं दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं तुकोगंज दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष रानी डोषी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।

मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस प्रतिष्ठा महोत्सव के माध्यम से विश्व की सबसे बड़ी 51 इंच ऊंची शांतिनाथ भगवान की स्फटिक मणि की सुदर्शनीय प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा मुनि संघ के सानिध्य में विधि -विधान के साथ की जाएगी, जिसे प्रतिष्ठा उपरांत समवशरण मंदिर, कंचन बाग में निर्मित नवीन वेदी पर मूलनायक प्रतिमा के रूप में विराजमान किया जाएगा।

सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ने कहा कि पंडित रतनलाल जी शास्त्री की प्रेरणा से समवशरण मंदिर में इस प्रतिमा के विराजमान होने से इंदौर नगर का गौरव बढ़ेगा और समवशरण मंदिर भी तीर्थ स्वरूप बन जाएगा। सभा का संचालन करते हुए हंसमुख गांधी ने प्रतिष्ठा महोत्सव की रूपरेखा एवं प्रतिमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

श्री आजाद कुमार जी , पंडित रतन लाल जी शास्त्री एवं श्री कीर्ति पांड्या ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुशील पांड्या, अरुण सेठी, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, रजनीकांत गांधी, मनोज बाकलीवाल, विजया दीदी, विकास जैन, पदम काला बीकानेर एवं समवशरण ग्रुप के सभी सदस्य भी उपस्थित थे‌। आभार अमित जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page