श्री ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में पालीवाल महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा पौधारोपण किया गया। अखिल भारतीय पल्लीवाल महिला मंडल की सभी महिलाओं ने ए बी रोड हाइवे पर स्थित श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर पहुंचकर श्री जिनेन्द्र प्रभु की पूजा अर्चना की। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। श्री ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में पालीवाल महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा पौधारोपण किया गया। अखिल भारतीय पल्लीवाल महिला मंडल की सभी महिलाओं ने ए बी रोड हाइवे पर स्थित श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर पहुंचकर श्री जिनेन्द्र प्रभु की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात क्षेत्र पर चातुर्मासरत आचार्य श्री ग्येयसागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर के विशाल प्रांगण में विभिन्न प्रकार के औषधीय, फलदार एवं छाया प्रदान करने वाले पेड़ों का बीजारोपण किया। पौधारोपण का कार्यक्रम क्षेत्र पर विराजमान अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी के मार्गदर्शन में किया गया। सभी महिलाओं ने अच्छे तरीके से जमीन में गड्ढा खोदकर पौधे को स्थापित कर, गड्डे में खाद पानी की पूर्ति की । महिलाओं ने विभिन्न किस्म के अनेकों पौधे लगाए।

‘धरती का आवरण बचाएं, आओ पर्यावरण बचाएं, हरे भरे पौधों को लगाकर पृथ्वी को दुल्हन सा सजाए। महिला मंडल की अध्यक्षा करुणा जैन ने कहा कि “वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा” अर्थात पेड़ों की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है। प्रकृति को और अधिक सुंदर बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए एवं उनकी सुरक्षा भी करना चाहिए। ‘धरती पर एक पेड़ तो अपलोड करके देखिये, बादलों के सैंकड़ों झुंड आएंगे लाइक करने के लिए।’ इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें प्रमुख रुप से अध्यक्षा करुणा जैन, शशी जैन, सरिता जैन, शोभा जैन, कल्पना जैन, शशिबाला जैन, वज्रलता जैन, बबीता जैन, राजकुमारी जैन, बीना जैन, बबिता रानी जैन, बंधन जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं । पौधारोपण द्वारा हमारा सबको यही संदेश है कि पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ।













Add Comment