आगरा में अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा द्वारा क्षमावाणी, वृद्धजन सम्मान, त्यागी वृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन और रक्तदान शिविर के साथ भव्य पल्लीवाल मेला आयोजित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
आगरा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा भवन में 28 सितंबर 2025 को अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा, शाखा आगरा द्वारा वार्षिक पल्लीवाल मेला बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
महामंत्री प्रमेन्द्र जैन ने बताया कि हर वर्ष इस आयोजन में क्षमावाणी मिलन, वृद्धजन सम्मान, त्यागी वृत्ति सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन व रक्तदान शिविर शामिल रहते हैं। इस वर्ष भी समाज के उद्योगपति विमलेश जैन व उषा जैन द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खेलकूद प्रतियोगिताओं (शतरंज, मेहंदी, ड्राइंग-पेंटिंग) का आयोजन बालक-बालिकाओं के लिए किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन संतोष कुमार और जितेंद्र जैन परिवार ने किया, जबकि लगभग 90 लोगों ने रक्तदान किया। सांस्कृतिक मंचन में महिला मंडल ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं और लव जिहाद विषय पर एक लघुनाटिका प्रस्तुत की गई। त्यागी वृत्ति सम्मान में सोमा जैन व रेखा जैन, वृद्धजन सम्मान में माया जैन व राहुल जैन, प्रतिभा प्रोत्साहन में विशाल जैन, दीपक जैन, जगदीश चंद्र, सतीश चंद्र आदि को सम्मानित किया गया। 108 दीपों से आरती भी संपन्न हुई।
गणमान्य अतिथियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी, चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनीतिक हस्तियाँ—राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक विजय शिवहरे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रशांत गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। अंत में महामंत्री प्रमेन्द्र जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और प्रेरणा का प्रतीक है। महिला मंडल (वंदना जैन, ऋतु जैन, कामिनी जैन, भावना जैन, पूजा जैन, सोनिया जैन, चंचल जैन, अंजू जैन आदि) व युवक मंडल (अंकित जैन, शुभम जैन, यामेश जैन आदि) की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।













Add Comment