समाचार

पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस कल

न्यूज़ सौजन्य -सन्मति जैन

सनावद। जैन समाज के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक 4 अगस्त को मोक्ष सप्तमी के रूप में मनाया जाएगा। सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर पर श्री दिगंबर पार्श्वनाथ बड़ा जैन मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रातः 7:00 बजे श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा,संगीतमय पूजन पश्चात निर्वाण लाडू अर्पण, प्रातः 9:00 बजे श्री पार्श्वनाथ मंडल विधान एवं रात्रि 8:00 बजे संगीतमय आरती व भक्ति का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य बोली द्वारा व 22 अन्य लाडू चढ़ाने का सौभाग्य समाज जनों को प्राप्त होगा।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page