इंदौर में ओसवाल श्री संघ के वार्षिक चुनाव में इस वर्ष निर्विरोध अध्यक्षीय चुनाव संपन्न हुआ। समाज में नई टीम के गठन को लेकर उल्लास का माहौल रहा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। ओसवाल श्री संघ के वार्षिक चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर श्री पुखराज लसोड निर्विरोध चुने गए। कार्याध्यक्ष के रूप में श्री सुनील पटवा तथा सचिव पद पर श्री रितेश कटकानी को नियुक्त किया गया।
यह जानकारी चुनाव अधिकारियों अशोक मेहता, संजय मोगरा एवं बाबूलाल पिपलिया द्वारा दी गई।
चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समाजजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
+1













Add Comment