लायन्स क्लब, नागदा, जीवदया मानव सेवा समिति साधुमार्गी जैन संघ, नागदा श्री समता सेवा समिति की ओर से एक्यूप्रेशर, सूजोक एवं वाईब्रेशन प्राकृतिक चिकित्सा का सात दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
नागदा। लायन्स क्लब, नागदा, जीवदया मानव सेवा समिति साधुमार्गी जैन संघ, नागदा श्री समता सेवा समिति की ओर से एक्यूप्रेशर, सूजोक एवं वाईब्रेशन प्राकृतिक चिकित्सा का सात दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में एक्यूप्रेशर थैरेपी ट्रेनिंग एवं ट्रीटमेंट संस्था जोधपुर के थैरेपिस्ट नरेन्द्र खोत एवं थैरेपिस्ट कैलाश सारण वनके सहयोगी सेवाएं देंगे। शिविर के लिए पंजीयन शुल्क (एक बार) 100 रुपए रखा गया है। शिविर 02 अगस्त 2023 से 08 अगस्त 2023 तक सुबह 9.00 से दोपहर 1.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन जीवदया मानव सेवा समिति, राम सहाय मार्ग, नागदा जं. में होगा। इस मौके पर ब्लड प्रेशर, शुगर, थाईराइड, पेट दर्द, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, साईटिका, लकवा, घुटना दर्द, हाथ पैर सुन्न होना, जोड़ों का दर्द, सांस की तकलीफ, अनिद्रा, सरवाईकल दर्द, नाक, कान, गला दर्द, माईग्रेन, चिकनगुनिया, एलर्जी, पिण्डली, दमा, बच्चों का बिस्तर गीला करना स्त्री एवं पुरुष रोग आदि बीमारियों का बिना दवाई के एक्यूप्रेशर द्वारा सफल चिकित्सा की जाएगी। शिविर संयोजन लायन चन्द्रशेखर जैन ने बताया कि शिविर में लायन डॉ. प्रदीप रावल – निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श (दोप. 2 से 3 बजे तक) लायन डॉ. पूजा पराकुंश शर्मा – निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श (दोप. 2 से 3 बजे तक), लायन डॉ. प्रियंका अग्रवाल – निःशुल्क फिजियोथैरेपी परामर्श (प्रातः 10 से 11 बजे तक) भी देंगे।













Add Comment