समाचार

महामस्तकाभिषेक एवं भव्य पालकी यात्रा का आयोजन : बैण्ड बाजों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा


आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगम्बर जैन समाज मोती कटरा के तत्वावधान में महामस्तकाभिषेक एवं भव्य पालकी यात्रा का आयोजन हुआ। यह आयोजन आगरा के मोती कटरा स्थित श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर के 936वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट। 


आगरा। 14 फरवरी को आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगम्बर जैन समाज मोती कटरा के तत्वावधान में महामस्तकाभिषेक एवं भव्य पालकी यात्रा का आयोजन हुआ। यह आयोजन आगरा के मोती कटरा स्थित श्री संभवनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर के 936वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम स्वर्ण कलशों से मूलनायक भगवान संभवनाथ की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद भक्तों ने मन्दिर परिसर से श्रीजी की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर बैण्ड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। श्रीजी की शोभायात्रा मोती कटरा के विभिन्न मार्गो से होते हुए मन्दिर जी पहुंची, जहां भक्तों ने अष्ट द्रव्य के साथ संगीतमय श्रीजी का पूजन किया। पूजन में मौजूद सभी भक्तों ने अपने हाथों में चंबर लेकर शशि जैन पाटनी के मधुर भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान भक्तों का उत्साह श्रीजी के प्रति देखते ही बन रहा था।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर मंदिर के मंदिर के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले, अनिल जैन,अंनत जैन,विनोद जैन, मनोज जैन,संजीव जैन,विजय जैन, अमित जैन,मोहित जैन,शुभम जैन, समस्त मोती कटरा के अलावा विभिन्न शैलियों की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page