आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में चल रहे सात दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर का समापन 11 मई को हो गया। समापन के उपरांत 12 मई को शिविरार्थियों के लिए छहढाला ग्रंथ के पहली ढाल पर आधारित मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के बैनर तले आगरा के हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य शांतिसागर सभागार में चल रहे सात दिवसीय आध्यात्मिक ज्ञान संस्कार शिक्षण शिविर का समापन 11 मई को हो गया। समापन के उपरांत 12 मई को शिविरार्थियों के लिए छहढाला ग्रंथ के पहली ढाल पर आधारित मौखिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।
इसके साथ ही आशा सोनी ने मंगलाचरण किया। जिसमें आचार्यश्री ने शिविरार्थियों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परीक्षा ली। शिविर में भाग लेने वाले 300 से अधिक शिविरार्थियों ने इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी शिविराथियों ने गुरुदेव को श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मोती कटरा सकल जैन समाज ने आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज को श्रीफल भेंटकर मंगल प्रवास के लिए निवेदन किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में 12 मई को सभी शिविरार्थियों की परीक्षा सफल रही।

इस मौके पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के महामंत्री सुनील ठेकेदार, अर्थमंत्री राकेश जैन पर्देवाले, जितेन्द्र जैन, महीपाल जैन, सतीश जैन, अक्षय जैन, विमल जैन मार्शल्स, सुभाष जैन, अजित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन एवं समस्त सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसी के साथ 13 और 14 मई को आगरा दिगम्बर जैन परिषद एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हरीपर्वत में पहली बार श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का भव्य आयोजन सुबह 7:00 बजे से होगा।













Add Comment