मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होने जा रहे श्रावक संस्कार शिविर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। पुण्योदय विद्यापथ चैनल की वेबसाइट पर फॉर्म भरकर आज ही अपना स्थान सुरक्षित कीजिए। अशोकनगर से पढ़िए, यह खबर…
अशोकनगर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य श्रावक संस्कार शिविर के जनक, जिनशासन के शेर, मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में होने जा रहे श्रावक संस्कार शिविर के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं। श्रावक संस्कार शिविर 28 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए पुण्योदय विद्यापथ चैनल की वेबसाइट पर फॉर्म भरकर आज ही अपना स्थान सुरक्षित कीजिए।
अशोकनगर शिविर पुण्यार्जक भारत परिवार और श्रृंगार परिवार हैं। शिविर संयोजक विवेक जैन (अमरोद),गौरव जैन (भारत ),गोलू जैन बाँझल, निलेश जैन (टिंकल ),शानू जैन (श्रृंगार) हैं। शिविर आयोजक श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति अशोकनगर है। श्री दिगंबर जैन दर्शनोदय अतिशय तीर्थक्षेत्र समिति, थूवौन जी और सकल दिगंबर जैन समाज ने समाजजनों से इसमें सहभागी बनने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अपील की है।













Add Comment