विश्व णमोकार दिवस पर जैन मंदिरों में मूलनायक वेदिका के सम्मुख श्रद्धालुओं ने महामंत्र णमोकार का पाठ कर विश्व शांति की कामना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल नगर के पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में छुल्लक श्री विश्वप्रभु सागर महाराज के सानिध्य में प्रभु अभिषेक शांतिधारा हुई। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए यह खबर…
ललितपुर। अहिंसा के प्रवर्तक अंतिम तीर्थेश भगवान महावीर जन्मोत्सव के पूर्व विश्व णमोकार दिवस पर जैन मंदिरों में मूलनायक वेदिका के सम्मुख श्रद्धालुओं ने महामंत्र णमोकार का पाठ कर विश्व शांति की कामना की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातःकाल नगर के पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर में छुल्लक श्री विश्वप्रभु सागर महाराज के सानिध्य में प्रभु अभिषेक शांतिधारा हुई। इसके बाद णमोकार पाठ का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही नगर के अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर, आदिनाथ मंदिर नईबस्ती समोवशरण मंदिर नईबस्ती, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, जैन मंदिर बाहुबलिनगर, चंद्रप्रभु जिनालय डोडाघाट, एम्ब्रोसिया जैन मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर कालौनी, शांतिनगर जैन मंदिर, पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर, श्री आदिनाथ जैन बडामंदिर के अतिरिक्त सुधासागर कन्या इंटर कालेज में भी श्रद्धालुओं ने णमोकार महामंत्र का पाठ किया और विश्व शांति की प्रार्थना की।
यह समाजजनों ने भी उत्साह से किया महामंत्र का जाप
संयोजना में जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक समत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक जैन देलवारा, अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन बबीना, आनंद जैन भागनगर, अजित जैन गदयाना, जिनेन्द्र जैन रजपुरा, प्रमोद जैन पाय, डीके जैन, पवन जैन बाबा, वीरचंद सराफ, राजेंद्र जैन सराफ, जितेंद्र जैन राजू, सुभेंदु जैन, संजय जैन कककारी मीडिया प्रभारी अक्षय अलया आदि का योगदान रहा। गौरतलब रहे विश्व णमोकार दिवस पर मुख्य आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में जीतो के तत्वावधान में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को विश्व कल्याणकारी बताते हुए णमोकार मंत्र का पाठ किया।













Add Comment