समाचार

दसलक्षण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म मनाया : उपाध्याय श्री विहसंत सागर ने दिया जीवन में सरलता लाने का उपदेश


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय में पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 8 सितंबर से दसलक्षण महापर्व का आयोजन चल रहा है। महापर्व के दूसरे दिन 9 सितंबर को उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय में पावन वर्षायोग समिति के तत्वावधान में कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 8 सितंबर से दसलक्षण महापर्व का आयोजन चल रहा है। महापर्व के दूसरे दिन 9 सितंबर को उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया। भक्तों ने सर्वप्रथम प्रातः6:00 बजे उपाध्यायश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की। शांति धारा के बाद उपस्थित भक्तों ने संगीतमय में अष्ट द्रव्यों के साथ उत्तम मार्दव धर्म की पूजन की कियाएं संपन्न कीं। इस दौरान उपाध्यायश्री के चरणों का पाद प्रक्षालन बाहर से पधारे शिविरार्थी समूह ने किया।

उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ने भक्तों को उत्तम मार्दव धर्म के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज व्यक्ति थोड़ा सा भी योग्य क्या हो जाता है वह मैं करना प्रारम्भ कर देता है, भूल जाता है कि उसकी योग्यता में और लोगो का भी साथ था, अत:व्यक्ति को मैं नहीं हम बोलना चाहिए और उन्होंने आगे कहा कि जो झुकना जानता है वह सदैव आगे बढ़ता है, जैसे तूफान मे बडे़ दरख्त उखड़ कर साफ हो जाते हैं क्योंकि उन्हें झुकना नहीं आता, उधर बांस के पेड़ कितनी भी आंधी तूफान आए, वे झुककर अपनी रुक्षा कर लेते हैं, कुएं में डाली बाल्टी में भी पानी तब भरता है, जब वो झुकती है और उन्होंने आठ प्रकार के मद की व्याख्या कर जीवन में सरलता लाने का उपदेश दिया। सायं:काल भक्तों ने संगीतमय प्रभु की मंगल आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी,राज्यसभा सांसद नवीन जैन,जगदीश प्रसाद जैन,मनोज जैन बाकलीवाल,रोहित जैन अंहिसा, विजय गोयल, यशपाल जैन, अनुज जैन कांति,अनिल जैन नरेश जैन, अनिल रईस, समकित जैन, शुभम जैन सहित समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page