समाचार

बाल दिवस के अवसर बच्चों ने जाना विज्ञान का महत्वः महात्मा गांधी विद्यालय में हुआ बाल समारोह का आयोजन 


ऋषभदेव के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें स्कूल के सभी बच्चों ने उल्लास के साथ भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ज्ञान हासिल किया। ऋषभदेव से पढ़िए सचिन गंगावत की यह रिपोर्ट…


ऋषभदेव। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ऋषभदेव में अग्नि हाउस के तत्वावधान में बाल समारोह का कार्यक्रम उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रेणुका थ्योफ्लस ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके सिद्धांतों एवं आदर्शों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गीत एवं कविताओं के माध्यम से बाल दिवस को रोचक बनाया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर महेंद्र जैन, स्कूल शिक्षा, जयपुर से वरिष्ठ एओ भावना संतानी, कार्यक्रम प्रभारी समसा रश्मि मेहता एवं एसीबीइओ-द्वितीय नाथूलाल सालवी व आरपी शशिकांत डामोर उपस्थित रहे।

जिन्होंने विद्यालय में विभागीय गतिविधियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के विभिन्न हाउसेज के बीच बैडमिंटन व अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के तहत कई विद्यालय में उपयोगी रचनात्मक सामग्री का निर्माण किया गया। मध्यान्ह पश्चात ऋषभदेव के प्रख्यात जादूगर राज राजू पेंटर द्वारा हैरतअंगेज व मनोरंजक प्रस्तुतियां देते हुए बच्चों को विज्ञान का कला प्रदर्शन में उपयोग का महत्व समझाया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम विजयवर्गीय ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page