मुनि श्री शिवदत्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 8 नवंबर से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मुनि श्री शिवदत्त सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में आगरा के ओल्ड ईदगाह कॉलोनी स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 8 नवंबर से श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के पांचवे दिन, 12 नवंबर को, भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक और वृहद शांति धारा पूजन के साथ विधान का शुभारंभ किया। बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के कुशल निर्देशन में, विधान के सभी पात्रों और इंद्र-इंद्राणियों ने मंत्रोच्चारण करते हुए श्रीजी के समक्ष मंडप में सिद्धों के गुणों का गुणगान किया और 256 अर्घ्य समर्पित किए।
इस दौरान, विधान में उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने संगीतकारों के मधुर जैन भजनों पर हाथों में चंबर लेकर श्रीजी के प्रति सुंदर नृत्य किया। सांय 6:00 बजे मुनिसंघ की गुरु भक्ति, और सांय 7:00 बजे श्रीजी की मंगल आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रिखबचंद जैन, अतुल जैन, केदारनाथ जैन, डॉ. विनय जैन, विवेक जैन, कमाल जैन, नीलिमा जैन, दीपा जैन, तनय जैन, अपर्णा जैन, आरती जैन और समस्त ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के समग्र जैन समाज के लोग उपस्थित थे।













Add Comment