समाचार

श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के 15वें दिन मंडल पर 120 अर्घ्य अर्पित किए : चंवर लेकर श्रीजी के प्रति संगीतमय मधुर भजनों पर जमकर किया नृत्य 


 श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेठ बिहारी लाल धर्मशाला, गुदड़ी मंसूर खां में गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 20 मई से चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के 15वें दिन शनिवार को पंडित सौरभ जैन शास्त्री के सानिध्य में सौभाग्यशाली भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एव शांतिधारा की साथ ही देव शास्त्र गुरु की पूजा की। पढ़िए शुभम जैन की विस्तृत रिपोर्ट…


आगरा। श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेठ बिहारी लाल धर्मशाला, गुदड़ी मंसूर खां में गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 20 मई से चल रहे श्री शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के 15वें दिन शनिवार को पंडित सौरभ जैन शास्त्री के सानिध्य में सौभाग्यशाली भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एव शांतिधारा की साथ ही देव शास्त्र गुरु की पूजा की।

इसके बाद इंद्र-इंद्राणियों ने पंडित रविंद्र भैया के निर्देशन में श्री शांतिनाथ महामंडल विधान की पूजन में मंडल पर 120 अर्घ्य श्रीजी के समक्ष अर्पित किए। विधान के मध्य में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन एवं मनोज जैन बाकलीवाल ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर गुदड़ी मंसूर खां मंदिर कमेटी ने अतिथि का तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में मौजूद सभी भक्तजनों ने हाथों में चंवर लेकर श्रीजी के प्रति संगीतमय मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संध्या काल में श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का समापन 4 जून को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। इस अवसर मंदिर के व्यवस्थापक सुभाषचंद जैन पार्षद, राकेश जैन, नरेश जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, सुरेशचंद जैन एडवोकेट, विशाल जैन, संजीव कुमार जैन, रमेश चंद जैन, महेश कुमार जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, संजय जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, सुशील जैन, नीलिमा जैन सहित समस्त बड़ी संख्या में गुदडी मंसूर खां जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
3
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page